अगर आप एक ऐसा इलेक्ट्रिक वाहन ढूंढ रहे हैं जो न सिर्फ रेंज में लंबा चले बल्कि फीचर्स में भी लग्जरी SUV को टक्कर दे, तो MG Windsor ev pro को ज़रूर देखना चाहिए। MG Windsor EV Pro 2025 Range और उसके स्मार्ट फीचर्स इसे बाकी ईवीज से अलग बनाते हैं। इसका शानदार डिजाइन, दमदार मोटर और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी इसे एक परफेक्ट फैमिली EV बनाता है।
रेंज और परफॉर्मेंस में सबसे आगे
इस कार की सबसे बड़ी ताकत है इसका 52.9 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक, जो 449 किमी तक की MIDC क्लेम्ड रेंज देता है। वहीं, रियल वर्ल्ड में 390–420 किमी तक की रेंज मिलती है, जो शहर और हाइवे दोनों के लिए शानदार है। 134 bhp की पावर और 200 Nm टॉर्क वाली ये EV सिर्फ 8.5 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है।
MG Windsor EV Pro Range को लेकर जो भरोसा कंपनी दे रही है, वो प्रैक्टिकल यूज़ में भी महसूस होता है। इसके अलग-अलग ड्राइव मोड्स — Eco, Normal और Sport — आपको सिचुएशन के हिसाब से कंट्रोल देते हैं।

स्मार्ट फीचर्स और अंदर की लग्जरी
इसमें आपको 15.6-इंच की बड़ी टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, और MG i-Smart ऐप से कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। Essence Pro वेरिएंट में तो आपको Level 2 ADAS के पूरे 12 सेफ्टी फंक्शन मिलते हैं, जैसे Adaptive Cruise Control, Blind Spot Detection, और Traffic Jam Assist, जो इसे भविष्य की कार बना देते हैं।
Infinity View ग्लास रूफ, 135° रीक्लाइनिंग सीट्स, और 256 कलर एम्बिएंट लाइटिंग इस गाड़ी को एकदम एग्जीक्यूटिव टच देते हैं। अंदर बैठते ही प्रीमियम SUV वाली फील आती है।
चार्जिंग, टायर, और रोड प्रेजेंस

60 kW DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 50 मिनट में 20–80% चार्ज हो जाता है। वहीं, होम चार्जिंग के लिए 7.4 kW AC चार्जर से 9.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें लगे 18-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स और AeroGlide डिजाइन इसे एक स्पोर्टी CUV लुक देते हैं, जो ट्रैफिक में भी सबका ध्यान खींचता है।
कीमत और वैल्यू फॉर मनी
MG ने इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया है — Exclusive Pro और Essence Pro। दिल्ली में ऑन-रोड कीमत ₹18.15 लाख से शुरू होकर ₹19.26 लाख तक जाती है। अगर आप Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल लेते हैं, तो ₹12.24 लाख की शुरुआती कीमत पर ये SUV मिल सकती है, बस ₹4.5/km का बैटरी यूज़ चार्ज देना होगा। ये मॉडल उन लोगों के लिए सही है जो upfront cost कम रखना चाहते हैं।

MG Windsor EV Pro 2025 क्यों है बेस्ट चॉइस?
चाहे लंबा सफर हो, या शहर में डेली ऑफिस आना-जाना, MG Windsor EV Pro इसके टेक्नोलॉजी फीचर्स, और सेफ्टी एडवांसमेंट इसे भारत की टॉप EV लिस्ट में ले आता है। इसका 579 लीटर का बूट स्पेस, 5 लोगों के बैठने की जगह, और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं इसे एक फैमिली और लॉन्ग ट्रैवल दोनों के लिए परफेक्ट बनाती हैं।